विजिलेंस टीम ने संग्रह अमीन व अनुसेवक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार





लक्सर तहसील के संग्रह अमीन ने मांगी थी दस हजार की रिश्वत
हरिद्वार। विजिलेंस तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार के संग्रह अमीन व अनुसेवक दस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस को करीब 03-04 साल पहले बेच दिया था।
बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे। नतीजतन, वाहन किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।दोनों वाहनों की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की माँग की।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को को रवि पाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक को शिकायतकर्ता से 10 रुपए की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया । ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

18 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

37 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

43 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago