देहरादून (उत्तराखंड ): चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिये सबके महत्वपूर्ण मानी जाती है , हर साल लाखों यात्री उत्तराखंड आकर चारधाम यात्रा करते है ।पिछले साल यह आंकड़ा 56लाख तक पहुँचा था , और इस बार स्थानीय व्यापारी,शाशन प्रशाशन ये आंकड़ा 60 लाख पार होने की उम्मीद जता रहे है ।यात्रा व्यवस्था को सुचारू रूम से , और यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिये पिछले साल ऋषिकेश में 22करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन में ट्रांजिट कैंप बनाया गया था ।जहां यात्रा सम्बंधित सभी विभागों के कैम्प कार्यलय सहित ,ऊपरी तल पर करीब 112 बेड की डॉरमेट्री भी , तथा 5बेड का क्लीनिक भी है ।इस साल मई माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों में मौसम की सटीक जानकारी भी मिलेगी ,जो कि ट्रांजिट कार्यलय में लगायी गयी 6 एलईडी इलेक्ट्रिकल डिस्प्ले पर दिखेगी ।साथ इन डिस्प्ले में चारो धामों संबंधित हजारों जानकारियां भी उपलब्ध होगी ।
प्रदेश में मई माह से शुरू होनी है चारधाम यात्रा,जिसके लिए शासन प्रशासन जुटा है तैयारियों में
बताया जा रहा है कि 8 या 9 अप्रैल से चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण भी शुरू हो जायेगा ।तथा 25 अप्रैल तक चारधाम यात्रा संबंधित सभी तैयारियों को चाक चौबंद कर दिया जायेगा ।चुनाव आचार संहिता खत्म होने के साथ ही ट्रांजिट कैम्प व्यवस्था को ले कर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जायेगी ।
Post Views: 11
Post navigation
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…