Categories: hindiUttarakhand

विजय थलापति बनकर चंदा मांगा, उत्तराखंड में 2 महिलाओं से साइबर ठगी – myuttarakhandnews.com

सिने स्टार से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं से 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदेश भेजने वाले ने खुद को थलापति बताकर गरीबों के नाम पर चंदे की मांग की थी।
हल्द्वानी कोतवाली और मुखानी क्षेत्र निवासी दो महिलाओं को हाल ही में व्हाट्सऐप पर एक संदेश मिला। जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई थी और संदेश भेजने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री थलापति बताकर गरीबों की मदद के लिए चंदे की मांग की।
राहुल गांधी मुकदमे के बाद आज आ सकते हैं हल्द्वानी, कांग्रेस थानों में देगी तहरीरवीआईपी प्रोफाइल और उच्च पद की आड़ में मदद मांगने के कारण महिलाओं को पहले तो संदेश की प्रामाणिकता पर शक हुआ, लेकिन ठगों द्वारा इस तरह से जाल बुना गया कि वे विश्वास कर बैठीं। गरीबों की सहायता के नाम पर सहानुभूति का फायदा उठाकर शातिरों ने एक महिला से 45 तो दूसरी से 35 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
हस्तियों के नाम पर ठगीसाइबर सेल विशेषज्ञ इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी बताते हैं ठग अब ठगी के लिए नए पैंतरे अपना रहे हैं। वे जानी मानी हस्तियों के नाम से जाल बुन रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर भोले लोगों को निशाना बनाते हैं।
दूसरी तरफ भवाली के गैराड़ी लटवाल गांव में घर से चोरी हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। गांव के ही 20 वर्षीय जितेंद्र सिंह लटवाल ने वाहन खरीदने के लालच में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 तोले के सभी चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। गैराड़ी लटवाल निवासी उमा लटवाल ने 29 अगस्त को घर से सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत भवाली कोतवाली में दर्ज कराई थी।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जितेंद्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया वह इन जेवरों को बेचकर गाड़ी खरीदना चाहता था। बरामद सामान में दो जोड़ी पौंची, झुमके, नथ, गलोबंद, मांग-टीका और अंगूठी शामिल हैं, जिनका कुल वजन करीब 12 तोला और कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर उसे जेल भेज दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री

मंत्री; बोले- बहनों का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत,बहनों का स्नेह मेरे लिए किसी वरदान…

2 minutes ago

श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और…

23 minutes ago

मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा

 देहरादून – मौसम की खराब परिस्थितियों और मानसून की चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड में चारधाम…

44 minutes ago

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार को लेकर सरकार ने तैयारियां…

1 hour ago

हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक

महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अपने भार वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम…

1 hour ago

विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरबर्टपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर विकासनगर। जुडली आदूवाला क्षेत्र में घर…

2 hours ago