विकसित भारत–जी राम जी योजना का उत्तराखंड में शुभारंभ, मजदूरी बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन और रोजगार गारंटी 125 दिन –

 
 
देहरादून,। भारत सरकार की नई ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका योजना “विकसित भारत–जी राम जी” के देशव्यापी शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के सभी जिलों एवं विकासखंडों में किया गया, जिसे योजना से जुड़े श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने देखा।
 
उत्तराखंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन देहरादून जनपद के विकासखंड सहसपुर कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री  भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विकसित भारत–जी राम जी योजना के श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
 
कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य विकास विभाग के सचिव  धीराज गर्ब्याल ने योजना के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सृजन, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा स्थानीय विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
अपने संबोधन में विधायक  सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
 
मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री  भरत सिंह चौधरी ने कहा कि “विकसित भारत–जी राम जी” योजना मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी ₹252 से बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है तथा रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले मनरेगा में 266 कार्य शामिल थे, जिन्हें बढ़ाकर 318 कार्य कर दिया गया है। इनमें 107 जल संरक्षण, 88 ग्रामीण आधारभूत अवसंरचना, 86 ग्रामीण आजीविका तथा 37 आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं। साथ ही कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष में 60 दिन कृषि कार्यों के लिए आरक्षित किए जाएंगे, जिनके दौरान योजना के अन्य कार्य नहीं कराए जाएंगे।
 
कार्यक्रम के अंत में ग्राम्य विकास विभाग की आयुक्त  अनुराधा पाल ने योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
 
कार्यक्रम के उपरांत ग्राम्य विकास मंत्री  भरत सिंह चौधरी एवं विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत सहसपुर में विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
 
इस अवसर पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत सहसपुर  अर्चना रावत, प्रमुख क्षेत्र पंचायत कालसी  सावित्री चौहान, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून  अभिनव शाह, उपायुक्त ग्राम्य विकास  ए.के. राजपूत,  संजय सिंह, राज्य समन्वयक  सुधा तोमर, जिला विकास अधिकारी  सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी सहसपुर  मुन्नी शाह, खंड विकास अधिकारी कालसी  जगत सिंह, खंड विकास अधिकारी विकासनगर  शक्ति प्रसाद भट्ट, भाजपा अध्यक्ष  मीता सिंह, भाजपा महामंत्री  यशपाल नेगी, उप कार्यक्रम अधिकारी  अनुज सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

2 hours ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

2 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

2 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

3 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

5 hours ago