विकसित भारत-जी राम जी’ योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति : भरत सिंह चौधरी –

 
देहरादून, उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री  भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत-जी राम जी’ (VBGRAAMJI) योजना राज्य के ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने अधिकारियों को योजना का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने योजना के क्रियान्वयन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी योजना के सभी प्रावधानों का गंभीरता से अध्ययन कर उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि इसका लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गांवों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
चौधरी ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत विकास, जनभागीदारी और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में संचालित मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को वर्ष में 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जबकि नई योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। साथ ही श्रमिकों के लिए प्रतिदिन ₹300 मानदेय का भी प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ग्राम्य विकास मंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों का चहुंमुखी विकास होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पलायन की समस्या के समाधान में भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
बैठक में योजना के विभिन्न प्रावधानों, कार्यान्वयन रणनीति एवं विभागीय तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग के सचिव धीराज गबरियाल, आयुक्त  अनुराधा पाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

44 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago