देहरादून। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश में एक विशेष पुलिस टीम जमशेदपुर रवाना हुई है। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटर जमशेदपुर के रहने वाले हैं। उनकी पहचान आकाश और आशुतोष के रूप में हुई है। तीसरे हमलावर की पहचान करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई अभी जारी है।
करीबी ने रची साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विक्रम शर्मा की हत्या कारोबारी लेनदेन और निजी रंजिश के चलते करवाई गई। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी करीबी व्यक्ति ने ही शूटरों को इस वारदात के लिए सुपारी दी थी।
उत्तराखंड पहुंचे शूटर, हरिद्वार से ली बाइक
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शूटर प्लेन के जरिए उत्तराखंड पहुंचे और हरिद्वार से किराए पर बाइक और स्कूटी लेकर देहरादून पहुंचे। पुलिस के अनुसार शूटरों के पास विक्रम शर्मा की दिनचर्या और घूमने की जगहों की पूरी जानकारी थी।
सिल्वर सिटी जिम के बाहर हुई हत्या
शूटरों ने हत्या के लिए सिल्वर सिटी क्षेत्र को चुना, क्योंकि विक्रम शर्मा नियमित रूप से वहां स्थित जिम आता-जाता था। घटना के समय उसके पास पिस्टल मौजूद थी, लेकिन हमलावरों ने उसे हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शूटरों ने सीधे सिर पर गोली चलाई, जिससे वह मौके पर ही गिर गया।
पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, जांच में कई टीमें
हत्या के बाद पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। कई टीमों को गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
Post Views: 4
Post navigation
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…