गिरीश चंदोला / चमोली
चमोली / उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है . भालू के आतंक से ग्रामीण डरे एवं सहमे हुए हैं. लगातार चमोली में बढ़ने से ग्रामीण अंचल से लेकर शहर अंचल में डर का माहौल बन चुका है. रात के अंधेरा हो या सुबह का उजाला भालू अलग-अलग स्थान पर देखा जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ के प्रभागीय वन अधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि चमोली जनपद में आज नंदानगर ब्लॉक के खुनाणा गांव में गुरुवार को भालू ने केसर सिंह पर हमला कर पूरी तरह घायल कर दिया ,
बताया जा रहे हैं. कि केसर सिंह जंगल में बकरी चुगाने गया था .तभी भालू ने अचानक उन पर हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग को दी .
ग्रामीणों की मदद से घायल केसर सिंह उम्र 35 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया .जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की परामर्श पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेश के बाद उपचार हेतु एयर लिफ्ट के माध्यम से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. सर्वेश दुबे ने बताया कि हमले में गंभीर घायल केसर सिंह को प्राथमिक तौर पर आर्थिक मदद 25 हजार उनके परिजनों को दे दिया गया है. घायल का उपचार का खर्चा। भी विभाग उठाएगा
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…