टिहरी: जाखणीधार के कैथोली गांव में धर्म परिवर्तन का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध – myuttarakhandnews.com

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के जाखणीधार विकासखंड स्थित कैथोली गांव में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक परिवार द्वारा क्रिश्चियन सत्संग के नाम पर 30 से 40 ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, अतिक्रमण या कानून का उल्लंघन हो रहा है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.
 
सोमवार को अमित थपलियाल और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिस मकान में यह गतिविधियां चल रही थीं, उसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया है। इसकी भी जांच कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश लोग रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे उनके परिजन गांव में अकेले रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्थानीय संपर्कों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने डीएम और एसएसपी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
इस पूरे मामले में एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि कैथोली गांव में धर्मांतरण की गतिविधि के वीडियो में सीधे तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियां स्पष्ट नहीं है। जिसके चलते मामले में जांच चंबा सीओ महेश लखेड़ा को सौंपी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

17 minutes ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

60 minutes ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

1 hour ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

1 hour ago