जोशीमठ में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के आरोप – पर्वतजन

जोशीमठ में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के आरोप
जोशीमठ, 3 फरवरी (नवोदय टाइम्स)।
जोशीमठ विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही एक महत्वपूर्ण सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सेलंग, सलूड़, डुंग्रा, पंगनो, मोल्टा सहित सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चमोली को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग के निर्माण और मरम्मत के लिए शासन स्तर से करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
ग्रामीणों के अनुसार लगभग 8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य केवल कागजों में पूरा दिखाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से चल रहे कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही निर्धारित मानकों का पालन किया गया।
आरोप है कि सड़क को चौड़ा करने के बजाय पुरानी सुरक्षा दीवारों को तोड़कर नई दीवारें बना दी गईं। वहीं, सड़क से निकाला गया पुराना डामर किनारों पर ही डाल दिया गया, जिससे मार्ग और अधिक खतरनाक हो गया है। वर्तमान में सड़क जगह-जगह से उबड़-खाबड़ हो चुकी है और बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जोशीमठ मुख्य बाजार के नटराज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कर कार्य को सही ढंग से पूरा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
प्रदर्शन में ग्राम पंचायत मोल्टा की प्रधान संगीता देवी, ग्राम पंचायत सेलंग की प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनिका पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि यदि जनहित के कार्यों में हो रही लापरवाही पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…

23 minutes ago

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में शुरू होने वाली है प्राइमरी टीचरों की भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…

39 minutes ago

Dispute among Taxi Operators in Mussoorie reaches Police Station

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…

46 minutes ago

Mussoorie’s Guru Nanak Fifth Centenary School secures 5th national rank

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The prestigious Guru Nanak Fifth Centenary School, located…

57 minutes ago

École Globale crowned India’s No. 1 Girls’ Boarding School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…

1 hour ago