Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल के बाद डीएम वंदना सिंह चौहान ने अस्पतालों का जायजा लिया। इस दौरान वो पथराव और हंगामे में घायल हुए लोगों और पुलिसकर्मियों से भी मिलीं।इस दौरान डीएम ने बताया कि वनभूलपुरा में पुलिस पर पहले पत्थरों से हमला किया गया और फिर पेट्रोल बम और डीजल भरा बोतल फेंककर आगजनी की गई। वाहनों को भी आग लगाई गई। शासकीय और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हल्द्वानी में शांति व्यवस्था कायम करें और किसी भी प्रकार की क्षति और न हो। डीएम ने बताया कि उन्होंने बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में निरीक्षण किया। दो तीन लोग निगरानी में रखे गए हैं। एक व्यक्ति आईसीयू में है। सामान्य तौर पर घायल लोगो को प्रथिमिक उपचार दिया गया है।उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू का ऑर्डर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जारी किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अकारण घर से बाहर न निकलें। अपने घरों में सुरक्षित रहें। अति आवश्यक होने पर जिला प्रशासन को सूचित कर ही बाहर निकलें । उन्होंने ये भी कहा कि शहर में बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं, उन पर ध्यान न दें।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…