देहरादून में VIP ड्रामा: विधायक के बेटे की ठाठ-बाट वाली गाड़ी सीज – पर्वतजन

देहरादून— उत्तराखंड में माननीयों के बेटों की बेलगाम हरकतें लगातार सुर्खियों में हैं। बीजेपी नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे के विवाद के बाद अब दूसरे राज्य के एक विधायक का बेटा ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना करता मिला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
VIP बोर्ड, काली फिल्म और हूटर— सब मिला, सब उतारा गया
मंगलवार देर शाम बसंत विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध सफारी वाहन को रोककर जांच की। गाड़ी के आगे ‘विधायक’ का बोर्ड लगा था, शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी और साथ ही हूटर भी लगा हुआ था। चेकिंग के दौरान चालक ने खुद को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र बताया।

पुलिस टीम ने मौके पर ही गाड़ी से VIP बोर्ड हटवाया, काली फिल्म उतरवाई और हूटर भी जब्त किया। इसके बाद नियम तोड़ने पर वाहन को सीज कर दिया गया।
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सख्ती बढ़ी
हाल ही में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद SSP देहरादून ने जिले में हाई-इंटेंसिटी चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के दौरान बसंत विहार पुलिस को यह संदिग्ध वाहन मिला।
वाहन की तलाशी में कोई विधायक मौजूद नहीं पाया गया, जबकि चालक लगातार खुद को विधायक का बेटा बताता रहा।
मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई
सुरक्षा जोखिम और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही गाड़ी को थाने में सीज कर दिया गया है।

Sapna Rani

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago