अंकिता भंडारी केस में VIP का नाम आया सामने , उठी सीबीआई जांच की मांग – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित एक्ट्रेस पत्नी उर्मिला सनावर का एक वीडियो सामने आने के बाद यह मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया है।
वीडियो में उर्मिला सनावर ने हत्याकांड से जुड़े एक कथित VVIP का नाम सामने लाने का दावा किया है और भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और मामला चर्चा के केंद्र में आ गया है।
वीडियो वायरल होने के इस पूरे घटनाक्रम पर अब अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी भी सामने आई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया दी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है और लगातार सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही है।
इसी बीच सोनी देवी ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि अगर उर्मिला सनावर के पास इस मामले से जुड़े कोई भी ठोस सबूत हैं, तो उन्हें बिना किसी देरी के अदालत के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और इस जघन्य अपराध में शामिल चाहे कोई भी हो, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
रोते हुए सोनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी अंकिता पर एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में गलत काम करने का दबाव बनाया गया था। जब अंकिता ने किसी भी तरह के अनैतिक कार्य से इनकार कर दिया, तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी बेटी का मामला नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा का सवाल है। यदि दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।
अंकिता की मां ने न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अदालत से उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि जिस तरह अंकिता को रिसोर्ट में हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी और उसने उन्हें उजागर करने की बात कही थी, उसी वजह से उसकी जान गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उर्मिला सनावर के साथ भी किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
सोनी देवी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उर्मिला सनावर का बयान सुना है, जिसमें लंबे समय से चर्चाओं में रहे VVIP का नाम सार्वजनिक किया गया है। उनका कहना है कि जिस नाम को लेकर वर्षों से सवाल उठते रहे, आज उसे सामने लाया गया है। उन्होंने उर्मिला सनावर से अपील की है कि वे अपने पास मौजूद सभी सबूत अदालत के सामने रखें, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में उत्तराखंड की किसी भी बेटी के साथ ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…

1 minute ago

Meeting held on operation of Nursing Courses at private universities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…

3 minutes ago

‘VoW@VIRASAT’ Dehradun to be held on 30 Oct

By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili  Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…

14 minutes ago

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…

44 minutes ago

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

4 hours ago