देहरादून, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में आयोजित ‘जेनिथ 2026’ के अंतिम दिन का समापन सुरों की मधुर शाम के साथ हुआ, जहां प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को रोमांटिक रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम से पूर्व विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा के अनुसार उनका स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि आशा भोसले जैसी महान विभूतियों ने अपने सुरों से देश की आत्मा को स्वर दिया है और उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड में हाई-वोल्टेज साउंड और आकर्षक रोशनी के बीच विशाल मिश्रा के लोकप्रिय गीतों ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन लव सॉन्ग्स की विशेष प्रस्तुति ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया।
स्टार नाइट के दौरान “पहले भी मैं”, “कैसे हुआ”, “जानिये”, “तेरी हो गईयां”, “दिल झूम”, “जिआल ए मिस्किन”, “चल तेरे इश्क में”, “मांझा” और “क्या बताऊं तुझे” जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मोबाइल फ्लैशलाइट्स के बीच बना रोमांटिक माहौल कार्यक्रम की यादगार विशेषता रहा।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, आयोजन समिति के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आशा भोसले को सुरों से श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले को समर्पित विशेष प्रस्तुति ने माहौल को भावुक कर दिया। स्टेज पर उनके अमर गीतों की गूंज के साथ पूरा ग्राउंड यादों में डूब गया। दर्शकों ने तालियों और खामोशी के बीच ‘आशा ताई’ को नमन किया। यह प्रस्तुति इस बात का प्रमाण रही कि सच्चा संगीत समय से परे होता है और सदैव दिलों में जीवित रहता है।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…