मतदाता तैयार रखें पासपोर्ट फोटो, 8 जून से बांटे जाएंगे गणना फार्म –

 
देहरादून, । उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत सोमवार, 8 जून से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना फार्म उपलब्ध कराएंगे तथा निर्धारित अवधि में उनका संकलन एवं डिजिटलीकरण भी सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए बताया कि राज्य के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 8 जून से 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे तथा प्राप्त प्रपत्रों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदाता जो नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने “बुक ए कॉल विद BLO” सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट अथवा ECI-Net मोबाइल एप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेंगे और सुविधानुसार गणना फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के घर पर भ्रमण के दौरान बीएलओ नहीं मिल पाते हैं तो वे तीन बार घर पर जाकर संपर्क करने का प्रयास करेंगे। ऐसी स्थिति में बीएलओ घर पर एक स्टीकर भी लगाएंगे, जिसमें उनके अगले भ्रमण की तिथि एवं मोबाइल नंबर अंकित होगा। मतदाता उक्त जानकारी के आधार पर बीएलओ से संपर्क कर अपनी सुविधा के अनुसार गणना फार्म भरवा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें और गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म जमा करते समय मतदाताओं से किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वहीं 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 के बीच प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाता स्वयं भी ECI-Net एप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर उसे ऑनलाइन भरकर अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो पात्र नागरिक अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं। ऐसे आवेदनों पर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान विचार किया जाएगा।
 


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

332 newly selected personnel receive appointment letters from CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Monday distributed…

3 hours ago

Fight against drug abuse is collective responsibility: Gov

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Governor Lt General Gurmit Singh (Retd.) on Monday…

3 hours ago

Ethics along with Sympathy essential for success: Dr  Ghanshala

New MBBS Session begins at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October 5: The…

3 hours ago

Nature conservation an integral part of culture: Prof Qamar Qureshi

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Former Senior Scientist of the Wildlife Institute of…

3 hours ago

Goa’s film at Dehradun Film Festival brings traditional Goldsmithing to National Spotlight

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Porvorim filmmaker Prachi Shirodkar’s Konkani documentary ‘Bhaangar Kalakusar…

3 hours ago

Govt Doon Medical College empaneled with ECHS

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: In a major step toward enhancing medical healthcare…

4 hours ago