Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य की पांच लोकसभा सीट (पौड़ी गढ़वाल , टिहरी, अल्मोड़ा (सुरक्षित), हरिद्वार और नैनीताल) से सांसद बनने के इच्छुक 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे।योगगुरु बाबा रामदेव ने किया मतदानCM धामी ने पोलिंग बूथ संख्या- 100 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, खटीमा में किया मतदानउत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी BVRCC पुरूषोत्तम ने देहरादून में बूथ संख्या 141 पर अपना वोट डाला।CM धामी ने की “पहले मतदान, फिर जलपान” की अपील“पहले मतदान, फिर जलपान !”देवभूमि उत्तराखण्ड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें।आपका एक वोट बहुमूल्य है।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग डाला वोटऊधमसिंह नगर- खराब ईवीएम बदली गईअभिनेत्री उर्वशी रौतैला ने डाला वोटएक नवविवाहित जोड़े ने आज आम चुनाव के लिए पौड़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।तीन पीढ़ियों- प्रभा शर्मा, उनकी बेटी प्रीति कौशिक और पोती शमिता कौशिक और साक्षी कौशिक ने आज देहरादून में एक मतदान केंद्र पर एक साथ मतदान किया।प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से मालराज्य लक्ष्मी शाह पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक की जगह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत की जगह पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने पौड़ी गढ़वाल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, नैनीताल से प्रकाश जोशी और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को अपना प्रत्याशी बनाया है।टम्टा को छोड़कर अन्य सभी चारों प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में अन्य दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वर्ष 2014 और 2019 में राज्य की सभी पांच लोकसभा सीट पर जीत का परचम फहराने वाली सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस बार भी पुराना प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस अपनी खोई राजनीतिक जमीन को फिर पाने का प्रयास कर रही है।उत्तराखंड में अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो राज्य में में 83 लाख 21 हजार 207 कुल मतदाता है, जिसमें 43 लाख 08 हजार 904 पुरुष मतदाता, 40 लाख 12 हजार 6 महिला मतदाता और 297 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। अगर युवा वोटरों की बात करें तो उत्तराखंड में एक लाख 45 हजार 220 युवा वोटर है। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 79 हजार 965 है। वहीं प्रदेश में कुल 93,357 सर्विस मतदाता हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

3 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

23 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

1 hour ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago