Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का शंखनाद, 10 और 15 जुलाई को वोटिंग; 19 को आएंगे नतीजे; देखें पूरा शेड्यूल – Uttarakhand

Panchayat elections in Uttarakhand, voting on 10th and 15th July; results will be declared on 19th; see full scheduleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून।उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही शनिवार से राज्य के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 और दूसरे चरण में 15 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 19 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।रिंग रोड स्थित आयोग कार्यालय में शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा की। राज्य के कुल 89 ब्लॉक में होने जा रहे चुनाव में प्रथम चरण में 49 और द्वितीय चरण में 40 ब्लॉक में चुनाव होगा। इनमें बागेश्वर और रुद्रप्रयाग दो जिलों में प्रथम चरण में ही चुनाव होगा।आयोग ने 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है। नामांकन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। वहीं, 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जो सुबह 8 बजे से काम खत्म होने तक जारी रहेगी। इसके बाद 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी।चुनाव का आगे का कार्यक्रम 2 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण के तहत 3 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जबकि द्वितीय चरण के लिए चुनाव चिह्न 8 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे।हर पद के लिए अलग होगा मतपत्र का रंग : पंचायत चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए हर पद के लिए अलग रंग का मतपत्र तैयार किया गया है। इसके तहत सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए मतपत्र का रंग सफेद होगा। जबकि प्रधान पद का मतपत्र हरे रंग, सदस्य क्षेत्र पंचायत का नीला और सदस्य जिला पंचायत का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।सोमवार को जारी की जाएगी जिलों से अधिसूचना : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के स्तर पर 23 जून सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।प्रदेश में पहली बार जुलाई में हो रहे हैं पंचायत चुनावउत्तराखंड के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बरसात के मौसम में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को घोषित रूप से मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के साथ ही सरकार और जिला प्रशासन के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है।जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारीआयोग ने किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर 18001804280 जारी किया है। साथ ही आदर्श आचार संहिता और पंचायत मतदाता सूची की प्रति आयोग की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।5620 वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगापंचायत चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 5620 वाहनों के बेड़े को भी मैदान में उतारा जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि इसके लिए 3342 हल्के और 2278 भारी वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।पंचायत चुनाव में 47.77 लाख मतदाता डालेंगे वोटउत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव में कुल 47 लाख 77 हजार 72 मतदाता अपनी छोटी सरकार चुनेंगे। यह संख्या पिछली बार (वर्ष 2019) के मुकाबले 10.57 प्रतिशत ज्यादा है। इस तरह से इस बार मतदाताओं की संख्या में चार लाख 56 हजार 793 की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 24 लाख 65 हजार 702 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 23 लाख 10 हजार 996 है। इस चुनाव में पहली बार थर्ड जेंडर मतदाता भी भाग लेंगे। ऐसे मतदाताओं की संख्या 374 है।55 हजार से अधिक है ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या : प्रदेश में 89 ब्लाक में पंचायत चुनाव में चार पदों पर कुल 66418 सीटों के लिए होगा मतदान होना है। इनमें इसमें सर्वाधिक सीटों की संख्या ग्राम पंचायत सदस्य की 55 हजार 587 है। इसके अलावा प्रधान पद पर सीटों की संख्या सात हजार 499, क्षेत्र पंचायत के पद पर सीटों की संख्या 2974 है। जबकि जिला पंचायत पदों पर सीटों की संख्या 358 है।8276 मतदान केंद्र बनाए : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए 8276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मतदान स्थलों की संख्या 10 हजार 529 है।सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त, ”मौसम को देखते हुए दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। बरसात के दौरान आपदा प्रबंधन प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव को लेकर हर स्तर पर तैयारी पूरी है।”पंचायत चुनाव कार्यक्रमअल्मोड़ाप्रथम चरण : ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, चौखुटिया लमगड़ाद्वितीय चरण: सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग एवं द्वाराहाटऊधमसिंहनगरप्रथम चरण: खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुरद्वितीय चरण: रुद्रपुर, काशीपुर एवं जसपुरचंपावतप्रथम चरण: लोहाघाट एवं पाटीद्वितीय चरण: चम्पावत एवं बाराकोटपिथौरागढ़प्रथम चरण: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछीनाद्वितीय चरण: विण, मूनाकोट, बेरीनाग एवं गंगोलीहाटनैनीतालप्रथम चरण: बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ एवं धारीद्वितीय चरण: हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं कोटाबागबागेश्वरप्रथम चरण: बागेश्वर, गरुड़ एवं कपकोटउत्तरकाशीप्रथम चरण: मोरी, पुरोला एवं नौगांवद्वितीय चरण: डुण्डा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ीचमोलीप्रथम चरण: देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ एवं नारायणबगडद्वितीय चरण: पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग एवं गैरसैंणटिहरी गढ़वालप्रथम चरण: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार एवं भिलंगनाद्वितीय चरण: कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर एवं चम्बादेहरादूनप्रथम चरण: चकराता, कालसी एवं विकासनगरद्वितीय चरण: डोईवाला, रायपुर एवं सहसपुरपौड़ी गढ़वालप्रथम चरण: खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर एवं पोखड़ाद्वितीय चरण: यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट एवं कल्जीखालरुद्रप्रयागप्रथम चरण: ऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, दो नकाबपोश हमलावर फरार – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान…

42 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले : देखें लिस्ट – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह अनुभाग-1…

49 minutes ago

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की…

1 hour ago

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की…

2 hours ago

Cong trying to mislead people on govt land allotment to UIIDB: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 12 Sep: BJP state president and Rajya Sabha MP Mahendra…

2 hours ago

PM urged to order expert probe into Vishnugad Pipalkoti tunnel mishap

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 13 Sep:  Social worker Anoop Nautiyal has written to Prime…

2 hours ago