बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।
कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर आए बंसत कुमार पर दांव लगाया है। मतदान के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदानकर्मी सोमवार को ही पहुंच गए थे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बादलों के कारण बारिश के अंदेशे के बावजूद सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा और कतार लंबी होने लगी। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…