वृद्ध व दिव्यांग आवेदकों के घर-घर जाकर कराया मतदान – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share1

देहरादून । भारत निर्वाचन आयोग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड देहरादून के दिशा-निर्देशों के जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ अनुपस्थित मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक आयु के), दिव्यांगजन तथा कोविड सम्भावित एवं संक्रमित मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाने हेतु प्राप्त आवेदनों के क्रम में जनपद देहरादून के अन्तर्गत 01- टिहरी गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सात विधानसभाओं एवं 05-हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में नामित मतदान पार्टियों / टोलियों के द्वारा सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पात्र पाये गये आवेदकों के घर-घर जाकर मतदान कराया गया।दूरभाष पर प्राप्त की गई खबर अनुसार विकासनगर में 85+ 42, दिव्यांग 23, सहसपुर में 85+ 90, दिव्यांग 32, धर्मपुर में आज 85+ 59, रायपुर 85+ 130, दिव्यांग 33, राजपुर में 85+ 208, दिव्यांग 34, देहरादून कैन्ट 85+ , दिव्यांग , मसूरी 85+ एवं दिव्यांग 154 , डोईवाला 85+ 104, दिव्यांग 20, ऋषिकेश में 85+ 50, दिव्यांग 06, विधानसभा कैन्ट एवं चकराता की सूचना प्रतिक्षित है।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

49 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago