कुवंर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चिड़ी, पुलिस अलर्ट मोड़ पर – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार : खानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति फिर गरमा गई है। भाजपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों के बीच पहले भी कई विवाद हो चुके हैं। बीते साल जनवरी में दोनों के बीच गोलीबारी जैसी हिंसक घटना भी हुई थी।
सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप
एक शादी के दौरान चैंपियन के कथित रूप से नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चैंपियन ने इसे छवि खराब करने की साजिश बताते हुए दूसरा वीडियो जारी किया और अपने समर्थकों व 36 कौम के लोगों से एकजुट होने की अपील की।
निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मान-सम्मान पर बात आएगी, तो पीछे नहीं हटूंगा। बार-बार यह कहा जा रहा है कि मेरे पास इतनी जमीन है। चैंपियन यह बताएं कि अपनी कमाई से कितनी जमीनें ली हैं। समाज में रहने का तरीका सीखने की जरूरत है।”
महापंचायत का आह्वान
कुवंर प्रणव चैंपियन ने कहा कि यह लड़ाई स्वाभिमान और क्षेत्र की अस्मिता से जुड़ी है। उन्होंने महापंचायत बुलाने का आह्वान किया और कहा कि विरोधी उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछली हिंसक घटना
बीते साल जनवरी में दोनों के बीच विवाद जमीनी स्तर पर भी आया था। गोलीबारी के बाद चैंपियन को लगभग दो महीने तक जेल में रहना पड़ा।
पुलिस की सतर्कता
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि धर्मनगरी हरिद्वार में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

4 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

4 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

4 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

6 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

14 hours ago