उत्तराखंड
Share0
*वोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के 75 बच्चों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुद्रपुर में उच्च तकनीकी शिक्षा देने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इस पहल के तहत गरीब श्रमिकों के बच्चों को सिविल, इलेक्ट्रॉनिक, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही, प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी।इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए दो मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम प्रदेश के गरीब श्रमिकों के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई और कार्यान्वित किया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत गरीब श्रमिकों के बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।मुख्यमंत्री की इस पहल से उत्तराखंड के श्रमिक परिवारों में हर्ष का माहौल है और यह कदम प्रदेश के शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Cabinet Minister Subodh Uniyal today strongly rejected the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Uttarakhand Government today strongly countered what it described…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: The Ambassador of Japan to India, Ono Keiichi,…
Another Milestone for Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Graphic Era has…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 4 Nov: The Vice-Chancellor of Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: St Thomas’ College, Dehradun, organised its Inter-School English…