Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों के लिए चेतावनी जारी, भारी बारिश के चलते लैंडस्‍लाइड का खतरा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को हिदायत की है कि बारिश के दौरान दिन के साथ ही रात को भी सतर्क रहें। संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है वहां जाने से बचें।झमाझम बारिश होने से जहां उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिल रही है तो वहीं देहरादून की सड़कें पानी से लबालब भरी नजर आ रही है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। पानी के निकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन जोन सक्रिय हो रखे हैं। जिसकी वजह से आए दिन पहाड़ दरक रहे हैं। पहाड़ों से भरी पत्थर गिरने के कारण लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी आई है लेकिन फिर भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा करने पहुंच रहे हैं।केदारनाथ धाम में तो रात्रि में चलने वाली यात्रा पर रोक लगा दी गई है। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग इस समय काफी खतरनाक बना हुआ है। खतरनाक मोड़ और खड़ी चढ़ाई के साथ ही भूस्खलन का खतरा हमेशा रहता है। गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव से छानी कैंप तक लगभग 13 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरफ खड़ी पहाड़ी और नीचे की तरफ खाई है जहां मंदाकिनी नदी बह रही है। यहां पर हल्की सी गलती भी जान पर भारी पड़ सकती है।इसी तरह से चीड़वासा पूरा भूस्खलन जोन है। जंगल चट्टी से भीमबली तक 2 किलोमीटर का क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है। यहां भी पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। टीएफटी चट्टी, हथिनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा आदि हिमखंड जोन यात्रा के पहले से ही पूरी तरह से सक्रिय है, जिसकी वजह से आवाजाही में दिक्कतें होती हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

11 minutes ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

33 minutes ago

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

9 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

9 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

9 hours ago