Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी, किन जिलों में येलो और कहां ऑरेंज अलर्ट? – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में तो दो दिन 27 और 28 जनवरी को मौसम खराब रह सकता है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा। गलन के कारण ठंड के और बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 27 जनवरी को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगी।
50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं27 जनवरी को ही देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है।
इन जिलों में येलो अलर्टमौसम विभाग ने 27 जनवरी को ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
28 जनवरी को इन जिलों में येलो अलर्टमौसम विभाग ने 28 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भी कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
31 जनवरी तक इन जगहों पर मौसम रहेगा खराबमौसम विभाग ने 29, 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 31 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
अधिकारियों को निर्देशमौसम के बेहद खराब होने की चेतावनी के बीच राज्य सरकार के अधिकारियों को सलाह दी है कि वे बर्फ हटाने वाली मशीनरी लगाने के लिए समय पर कार्रवाई करें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ों में बिजली गुल होने और ठंड की स्थिति से निपटने के लिए पावर बैकअप का इंतजाम कर लें। पर्यटकों को फिसलन वाली जगहों पर सावधानी से आवाजाही करने को कहा गया है। हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों के पास की इमारतों और बस्तियों को सावधान रहने की सलाह भी दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

8 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

49 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

1 hour ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

3 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

3 hours ago