Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है. राज्य के कई और जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
बिजली गिरने और आंधी तूफान की चेतावनीमौसम विभाग के अनुसार बेरीनाग, चोपता, उखीमठ, गोपेश्वर, थलीसैंण, केदारनाथ, कोटद्वार, मुनस्यारी, डीडीहाट और रानीखेत समेत आस-पास के इलाकों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. मौसम अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. केदारनाथ यात्रा मार्ग, ट्रांजिट कैंप और मंदिर परिसर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.
चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपीलखराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि 12 और 13 मई को यात्रा की योजना बनाते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें. उन्होंने सलाह दी कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना बेहतर रहेगा. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
मौसम को लेकर प्रशासन अलर्टरुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सोनप्रयाग में ड्रोन से निगरानी और कतार प्रबंधन के जरिए पार्किंग और भीड़ नियंत्रित की जा रही है. ट्रेक रूट पर मजिस्ट्रेट और कैमरे तैनात हैं. उन्होंने कहा कि अगर मौसम अचानक बदलता है, तो हम यात्रा को कुछ समय के लिए रोक देते हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो या उन्हें किसी खतरे का सामना न करना पड़े.
चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़उत्तराखंड में गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर के कपाट पिछले महीने खोल दिए गए थे. इसके बाद से लेकर 10 मई तक करीब साढ़े 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

6 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

6 hours ago