Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों तक हो रही लगातार बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है. सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा है और वर्तमान में बहाव 293.10 मीटर पर है, जो चेतावनी स्तर से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर है.
स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क है. बांधों की लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है और जिला प्रशासन के साथ-साथ डाउनस्ट्रीम के जनपदों को जलस्तर व डिस्चार्ज की जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है. तटीय क्षेत्रों में रहने वाली आबादी और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा मुनादी व्हाट्सऐप ग्रुप और मीडिया के माध्यम से समय-समय पर चेतावनी जारी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सके.
सभी विभागों में समन्वय बना हुआ हैएसडीओ ने बताया कि अपस्ट्रीम में श्रीनगर डैम, देवप्रयाग तथा भागीरथी और अलकनंदा नदी की कैचमेंट में स्थित सभी स्टेशनों के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. केंद्रीय जल आयोग ,जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन कार्यालय के साथ भी बेहतर समन्वय किया जा रहा है. वहीं डाउनस्ट्रीम में चौधरी चरण सिंह बैराज, बिजनौर, नरौरा बैराज, बुलंदशहर सहित अन्य जनपदों को भी जलस्तर और डिस्चार्ज की सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं. सिंचाई विभाग और प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
अगले 24 घंटे में बारिश के आसारमौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और सटे इअलकों में तेज बारिस्ज की 80 से 90 फीसदी संभावना है.इसके साथ ही बादल लगातार छाए रहेंगे. तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि नदियों और बरसाती नालों से दूर रहें क्योंकि तेज बहाव में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ऋषिकेश हरिद्वार में कई जगह तेज बहाव में वाहन फंसे हैं. हालाँकि कहीं भी जनहानि की सूचना नहीं है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश…

30 minutes ago

हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

ऑटो चालक का  एक हाथ कटकर हुआ अलग हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सोमवार को तेज…

50 minutes ago

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.19 लाख युवाओं के रोजगार की राह आसान – myuttarakhandnews.com

चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

3 hours ago