ऋषिकेश। भारी बारिश की चेतावनी और गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ, जल पुलिस एवं आपदा राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से तत्काल घाट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।
टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बहाव अत्यंत तेज और खतरनाक हो गया है। एजेंसियों की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नदी किनारे नहीं जाने की अपीलसभी लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी के किनारे जाने से बचने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या आपदा राहत दल को सूचना देने की अपील की गई है।
अफवाहों से बचें श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोगश्रद्धालुओं और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें।
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…