राष्ट्र हित की सोच रखने वाला हर नागरिक दिल से भाजपा के साथ- पूर्व सीएम
रुड़की। हरिद्वार लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर स्थित बैंकेट्ट हॉल में आजोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी दर्ज की गई, वहीं कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता का पूरा- पूरा सहयोग पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलता हुआ दिखायी दिया। हर तरफ 400 पार की गूंज सुनायी दे रही थी। आपको बता दें कि अबकी बार 400 पार के इस नारे की धूम इस कदर मची हुयी है, कि इसे देख सभी पूरी तरह संतुष्टि भरे शब्दों में कह रहे है, बिल्कुल अबकी बार 400 पार है। और यकीनन अबकी बार 400 पार का नारा सच साबित होता हुआ दिखायी देगा।
बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कहा कि सुशासन और विकास को लेकर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर है। लोग राष्ट्रहित के साथ ही भाजपा के कामकाज का आकलन कर पीएम मोदी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। राष्ट्र के हित की सोच रखने वाला हर नागरिक दिल से भाजपा के साथ है। भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो रही है। और कहा कि छह-सात दशक तक जो लोग गरीब और आम आदमी का हक मारकर राजनीतिक रोटियां सेकते आ रहे थे, सिर्फ वही मोदी और भाजपा के विरोध में हैं। अन्य वक्ताओं ने अबकी बार 400 पार का दावा किया है।
कार्यक्रम के दौरान लक्सर से विधायक का चुनाव लड़ चुके मास्टर कुशलपाल सैनी को उनके समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यक्रम में रास सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रानी देवयानी सिंह, संजीव पुंडीर, साधूराम वर्मा, आनन्द उपाध्याय, आदित्य चौधरी, मोहित कौशिक आदि मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…