देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 गोपेश्वर महाविद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर खुशी की लहर –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बद्रीनाथ धाम एवं माणा में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर (चमोली) के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए महाविद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित देवभूमि महोत्सव में महाविद्यालय की टीम ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा लोकगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा,लोक संगीत,लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की। महोत्सव का आयोजन भारतीय सेना एवं चमोली जिला प्रशासन द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत किया गया।“हमारी विरासत, हमारा भविष्य” थीम पर आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं व्यापक पहचान प्रदान करना है। बद्रीनाथ की पावन धरती पर आयोजित इस महोत्सव में गढ़वाली लोकगीत,लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्रों तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू कराया।इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में अपनी लोकभाषा, लोकसंगीत एवं लोक संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है और लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम है। टीम को सफल नेतृत्व करने एवं कुशल मार्गदर्शन पर महाविद्यालय के संगीत विभाग प्रभारी चन्द्रप्रभा भारती, डॉ घनश्याम, डॉ रमाकांत, डॉ गुंजन माथुर और डॉ राजदीप लखेड़ा का प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

47 minutes ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

2 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

2 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

3 hours ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

3 hours ago