उत्तराखण्ड के 4 जिलों में मौसम का अलर्ट, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना। – myuttarakhandnews.com

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी बारिश और तूफान की संभावना है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड जारी है। जबकि सोमवार शाम चली हवाओं से मैदानी इलाकों का पारा भी सामान्य से नीचे आ गया। इसके चलते शाम के वक्त ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, दिन में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा
आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के नीचे 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले यह आंकड़ा सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा था। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। उधर, पर्वतीय इलाकों की बात करें तो नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरावट के साथ 17.5 डिग्री रहा और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री नीचे 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

2 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

3 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

3 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

10 hours ago