Popular Posts

उत्तराखंड के फिर बदला मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के अधिक आसार जताए गए हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान
19 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 20 से 22 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks