उत्तराखंड मौसम: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। बीते शुक्रवार को हुई वर्षा और बर्फबारी के तीन दिन बाद मंगलवार शाम से फिर एक बार वर्षा और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। निचले इलाकों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बुधवार को भी सीजन की दूसरी बर्फबारी और बारिश जारी रही।
मौसम की वजह से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से आगे और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राना चट्टी से जानकी चट्टी तथा राड़ी टॉप तक मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, खरवाली, मुखवा और हर्षिल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी।
अब गंगोत्री, मोरी और हर्षिल क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं, जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम ने जनपद में सर्दियों की रौनक बढ़ा दी है, हालांकि प्रमुख हिल स्टेशनों और मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।
Post Views: 1
Post navigation
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…