देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जाते हुए मानसून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में जिलाधिकारियों ने 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है
पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दोनों जिलों के लिए 26 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए दोनों जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान खासकर कुमाऊं मंडल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश का दौर 27, 28, 29 और 30 सितंबर को भी जारी रह सकता है। मौसम के मद्देनजर प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 सितंबर को 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी बर्फबारी देखने को मिली थी।
Post Views: 1
Post navigation
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…