दिसंबर से मौसम बदला, उत्तराखंड के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय की शुष्क ठंड के बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, 4, 5, 6 और 7 दिसंबर को राज्य के कई जिलों ,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग  में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इस बदलाव के कारण पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ही पाला और कोहरे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय एक नयी मौसम प्रणाली राज्य के मौसम को प्रभावित करेगी, जिससे ठंड के साथ साथ कुछ राहत भी मिलेगी क्योंकि शुष्क हवायें कम होंगी।
वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9 °C और न्यूनतम 7.6 °C रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को तापमान गिरकर दिन में 21–22 °C और रात में करीब 11–12 °C तक बनेगा।
इस मौसम परिवर्तन को देखते हुए विभाग ने लोगों से कहा है कि वे ठंड से बचने के इंतज़ाम रखें और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोग मार्ग व मौसम की जानकारी अवश्य लें।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

4 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

5 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

5 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

5 hours ago