देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ होने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
दून में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सुबह हल्के कोहरे की संभावना
शुक्रवार के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों की बात करें तो 7 और 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
मौसम के इस बदलते मिजाज से जहां पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है, वहीं लोगों को सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…