हिमाचल से उत्तराखंड तक मौसम का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – Himachal

Weather havoc from Himachal to Uttarakhand, IMD issues orange alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रप्रयाग: हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होगी. इस दौरान 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट और 29 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे नदियों-नालों में बाढ़ आने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका है. 27 जून यानी शुक्रवार को हिमाचल के 8 जिलों चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.रुद्रप्रयाग में भी मौसम हुआ खराबउत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 27 जून से 29 जून तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. रुद्रप्रयाग ,चमोली ,टिहरी ,देहरादून ,चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.रुद्रप्रयाग में मौसम बेहद ही खराब हो गया है. ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुनकटिया में राजमार्ग फिर बंद कर दिया गया है. SDRF and NDRF के जवान केदारनाथ से सोनप्रयाग लौट रहे तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू करने में लगे हैं. इन्हें जंगल के रास्ते पैदल मार्ग से तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकाल रहे है. केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश के चलते यात्रियों क संख्या में भी भारी कमी आई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

16 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago