Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का कहर; दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्रा भी प्रभावित – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई के महीने में जहां अमूमन गर्मी का मौसम रहता है। मौसम की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। रविवार को भीषण बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई। देहरादून जिले में त्यूणी गांव में कई घरों की छतें उड़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। चारधाम यात्रा पर भी आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्पष्ट कहा है कि खराब मौसम में हेली सेवाओं का संचालन नहीं होगा।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चार मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पांच मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों दिन बारिश, तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की आशंका है।
प्रशासन सतर्कमौसम के बिगड़े मिजाज और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शासन ने प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बीच रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों के अफसरों के साथ आपात बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
खराब मौसम में न करें हेली सेवा का संचालनचारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खराब मौसम में हेली सेवाओं का संचालन नहीं किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर मलबा आने की दशा में उसे प्राथमिकता से हटवाकर यातायात सुचारु किया जाए।
खराब मौसम को देखते हुए नागरिकों और तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और अनावश्यक रूप से सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें। राज्य और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।
घरों को नुकसान, फसलें बर्बाददून के त्यूणी में आंधी-तूफान से 15 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए व 50 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया, शनिवार रात आंधी से कई मकानों की छतें उड़ गई जबकि बारिश से घर में रखा सामान भी बर्बाद हो गया। रविवार सुबह हुई बारिश से छत विहीन घरों में बचा सामान भी बर्बाद हो गया। प्रभावितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मैंद्रथ स्थित मंदिर का लंगर हॉल भी क्षतिग्रस्त हो गया। त्यूणी में आंधी से खेतों में गेहूं की कटी व खड़ी फसल करीब 50% खराब हो गई। इस के अलावा टिहरी,उत्तरकाशी, चमोली, यूएसनगर समेत कई जिलों में फसलों, पेड़ों व सब्जियों को नुकसान हुआ।
गंगा घाटों पर अलर्टपहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना के मद्देनजर गंगा के जलस्तर को लेकर ऋषिकेश में एसडीआरएफ अलर्ट हो गई है। गंगा घाटों-तटों पर तीर्थाटकों और पर्यटकों को चेतावनी जारी की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

4 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

20 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago