Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 19-20 मार्च को मौसम का कहर! बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 19 और 20 मार्च को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर-भारत के कई इलाकों में 22 मार्च तक मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। वहीं, हिमाचल और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है।
19-20 को इन इलाकों में बारिश-बिजली के आसारमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकती है। 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
18 मार्च से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियमौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक, हर जगह पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। कहीं तेज बारिश, कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
हिमाचल में हिमपात और बारिश से ठंड लौटीहिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी और बारिश हुई है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। केलांग में 20 सेमी, कल्पा में 8.8 सेमी और मनाली में पांच सेमी बर्फबारी हुई। निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई। सोलांग घाटी में पर्यटक भी मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच गए।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

7 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

29 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

49 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago