Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार. उत्तराखंड में करीब एक सप्ताह से शुष्क चल रहे मौसम ने करवट बदल ली है. उत्तराखंड में 8 मार्च का दिन मैदानी इलाकों के लिए शानदार और सुहाना रहने वाला है लेकिन पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट बदल ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के 3 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बर्फबारी का अलर्ट किया गया है. बीते कल भी इन्हीं 3 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई थी जबकि मौसम विभाग ने आने वाले कल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का दायरा बढ़ने की चेतावनी जारी की है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज रविवार को देवभूमि मौसम का मिजाज…
आज 8 मार्च रविवार यानी वीकेंड के आखिरी दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के इन 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की जारी चेतावनी अनुसार इन तीन जिलों में कहीं बहुत हल्की वर्षा, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की प्रबल संभावना है. यह खराब मौसम पर्यटकों के लिए राहत वाला रहेगा क्योंकि पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री जैसी ऊंची चोटियों पर ही खराब मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा.
मौसम के बदलाव को समझने के लिए बीते कल और आने वाले कल यानि सोमवार के पूर्वानुमान पर नजर डाले तो पहाड़ों पर मौसम खराब रहने की शुरुआत वीकेंड के पहले दिन हो गई थी. बीते कल यानी शनिवार को मौसम विभाग ने इन्हीं तीन पहाड़ी जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था. आज मौसम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन आने वाले कल यानी 9 मार्च सोमवार को खराब मौसम का दायरा बढ़ जाएगा. आईएमडी के अनुसार 9 मार्च को खराब मौसम 4000 मीटर से नीचे की ओर आ जाएगा और इन तीनों जिलों में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जारी की गई है यानी कल से पहाड़ों पर तापमान कम होने से ठंड का दायरा बढ़ जाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार 3 पहाड़ी जिलों की चोटियों के अलावा राज्य के शेष जिलों जैसे हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी आदि में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में आज रविवार को मौसम खराब रहने का कोई भी अलर्ट नहीं है बल्कि आज और आने कल में आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है. पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी से शाम के समय मैदानी क्षेत्रों में चलने वाली हवाएं सर्द हो जाएंगी जिस कारण हवाओं में ठंडक रहेगी. मौसम के खराब रहने का अलर्ट केवल 4000 मीटर से ऊपर के लिए है इसलिए पर्यटकों के लिए आज का मौसम सुहाना रहने वाला है. पहाड़ों की रानी मसूरी, नैनीताल या निचले हिस्सों में रास्ते पूरी तरह साफ और सुरक्षित रहेंगे. जो पर्यटक ऊंचाई वाले ट्रैकिंग रास्तों पर जाने का प्लान कर रहे है उन्हें आकाशीय बिजली सतर्क रहना होगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

बूथ स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग और राजनीतिक दलों से दैनिक प्रगति साझा करने के निर्देश…

1 minute ago

दून की स्मृतियां : पहला अध्याय ने दिखाई घाटी की समृद्ध विरासत की तस्वीर –

देहरादून, । दून घाटी के इतिहास, पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और प्राकृतिक भू-दृश्य को…

15 minutes ago

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

23 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

37 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

55 minutes ago