बारिश और बर्फबारी से बदला उत्तराखंड का मौसम, प्रदूषण भी घटा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड मौसम । मार्च के तीसरे सप्ताह की शुरुआत उत्तराखंड में बेमौसम बारिश के साथ हुई। रविवार को देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे ठंड एक बार फिर लौट आई।
देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि शाम करीब पांच बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मसूरी, चकराता और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।
पहाड़ों की वादियां हुईं साफ
बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों की वादियां धुली-धुली नजर आईं और मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। 21 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
धामों में बर्फबारी
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जैसे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में भी शाम के समय बर्फ गिरी।
बारिश से सुधरी आबोहवा
रविवार को हुई बारिश से कई शहरों की आबोहवा भी साफ हो गई। देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के नीचे आ गया और 87 दर्ज किया गया। इससे पहले यह स्तर 100 से ऊपर चल रहा था। बारिश के कारण कई शहरों में प्रदूषण कम हुआ और वातावरण साफ नजर आया।
जंगलों की आग भी बुझी
बारिश से जंगलों में लगी आग पर भी काफी हद तक काबू पाया गया है। नवंबर से ही वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही थीं। 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के बाद अब तक जंगलों में आग की 84 घटनाएं दर्ज की गई थीं। मुख्य वन संरक्षक (वनाग्नि नियंत्रण) सुशांत पटनायक के अनुसार 23 स्थानों पर फायर अलर्ट था, लेकिन बारिश के बाद फिलहाल कहीं भी सक्रिय आग की सूचना नहीं है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

7 minutes ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

59 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

1 hour ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 hours ago