उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है: ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी – पर्वतजन

देहरादून: 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में तीन दिनों से मौसम शांत बना हुआ था, लेकिन यह खामोशी अब टूटने वाली है। मौसम विभाग ने मंगलवार (27 जनवरी) से मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है, जिसमें बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी शामिल है।
विभाग के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में गर्जना के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कृषि, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। लोगों को सलाह दी गई है कि ओलावृष्टि के समय सुरक्षित जगह पर रहें, क्योंकि खुले में रहने से इंसानों और मवेशियों को चोट लग सकती है। बिजली गिरने से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
**ऑरेंज अलर्ट वाले जिले**– 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।– 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जहां मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

**येलो अलर्ट जारी**– 27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट है।– 28 जनवरी को उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
**आगे का पूर्वानुमान**29 जनवरी को मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
30 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

18 minutes ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

40 minutes ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

1 hour ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

1 hour ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

4 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

5 hours ago