Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में अलर्ट; बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.पहाड़ों पर बादल घिरने लगे हैं और मैदानों में उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है.मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए 7 जिलों देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मंगलवार शाम देहरादून में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया.तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में कई जगह पेड़ गाड़ियों के ऊपर आ गिरे.शहर में इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा. मोहकमपुर इलाके में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई.मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 21°C रहा. बुधवार को पारा एक डिग्री और चढ़कर 36°C तक पहुंच सकता है.
39°C के साथ काशीपुर रहा सबसे गर्ममैदानी इलाकों में गर्मी का सितम जारी है. मंगलवार को काशीपुर 39°C तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा.हरिद्वार में 37°C और ऋषिकेश में 36°C दर्ज किया गया.ऊधम सिंह नगर और देहरादून दोनों 35°C पर रहे जबकि हल्द्वानी में 34°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.इसके उलट पहाड़ी तीर्थस्थलों पर ठंडक बनी हुई है। हेमकुंड साहिब में तापमान -2°C तक लुढ़क गया, जबकि आदि कैलाश में महज 6°C और केदारनाथ में 12°C दर्ज किया गया.
कोस्याकुटोली में सबसे ज्यादा बरसात, 21 मिमी पानी गिरामंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, देहरादून और नैनीताल में जमकर बारिश हुई.सर्वाधिक 21 मिमी वर्षा कोस्याकुटोली में रिकॉर्ड की गई. श्रीनगर अर्जुनगढ़ में 15.5 मिमी, थलीसैंण में 12 मिमी, पौड़ी में 10.5 मिमी और रिखणीखाल में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई.
येलो अलर्ट वाले 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की आशंका है.विभाग ने चेताया है कि इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है.
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम4 जून को पहाड़ी जिलों में छिटपुट हल्की बारिश और गरज की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है. 5 जून को पहाड़ों में बारिश की तीव्रता कुछ बढ़ सकती है.मैदानी जिलों में भी बहुत हल्की बारिश और गर्जना के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
6 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गर्जन के आसार बने रहेंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव

जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन…

5 hours ago

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देहरादून। उत्तराखंड शासन ने…

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज…

6 hours ago

27 के चुनाव से पहले इस राज्य में भाजपा के लिए गुड न्यूज, सर्वे में बंपर सीटें; हर पीढ़ी साथ दिखी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड को लेकर किए गए एक हालिया सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

8 hours ago

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई पौड़ी- जनता की…

9 hours ago