उत्तराखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन तक साफ मौसम रहने के बाद रविवार को मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया। प्रदेशभर में बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते अस्थायी रूप से इन इलाकों में रह रहे लोगों को एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
मसूरी में बारिश और बर्फ के फव्वारों से बढ़ी ठंड
मसूरी में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर के समय बारिश शुरू हो गई। देर शाम बर्फ के फव्वारे पड़ने से ठंड में और इजाफा हो गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान केवल पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ठंड बढ़ने से लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

3 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

3 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

4 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

5 hours ago