उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

मसूरी, चकराता और धनौल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी
28 जनवरी तक खराब मौसम के आसार
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है।
निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर का असर बढ़ गया है।
मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी
पहाड़ों की रानी मसूरी के लालटिब्बा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं धनौल्टी में बसंत पंचमी के दिन सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चकराता क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई में भी साल की पहली बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई हैं और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में बदला मौसम
उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल और खरसाली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में भी बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है।
नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है और बादल छाए हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
28 जनवरी तक बना रह सकता है बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
सीजन की पहली बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ी है, वहीं यह पर्यटन कारोबारियों, सैलानियों और किसानों के लिए राहत और उम्मीद भी लेकर आई है। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

U’khand emerging as major literary hub: Dhami

CM participates in literary festival at Lekhak Gaon my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct:…

4 minutes ago

दीपावली से पहले धामी सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को वेतन-पेंशन के लिए 328 करोड़ जारी – myuttarakhandnews.com

दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान…

10 minutes ago

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…

53 minutes ago

Helicopter crash in Uttarakhand; incident occurred near Joshimath, Chamoli | Uttarakhand News Network

Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…

1 hour ago

देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये – myuttarakhandnews.com

अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…

2 hours ago