चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार
वर्षा के बाद सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूख खिल रही है। करीब दो माह से प्रदेश में वर्षा नहीं हुई है, लेकिन आगामी सात दिसंबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
जिससे आठ व नौ दिसंबर को ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हालांकि, वर्षा के बाद सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है, जो सभी की तबीयत नासाज कर रहा है।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा। दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। जबकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ रही है। अब अगले कुछ दिन में मौसम के मेहरबान होने की उम्मीद जगी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद पारे में भी तेजी से गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिन में पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …