उत्तराखंड : उत्तराखंड मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार अचानक से मौसम ने करवट बदली है ,8 दिसम्बर 2024 को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शाम से बूंदाबांदी के साथ सीधे ओले गिरे ,वहीं रात्रि को उत्तरकाशी के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम यमुनोत्री धाम व हर्षिल ,चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी हुई ,चमोली जिले से भी औली , बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब नीति मलारी घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी की खबर है । वहीं कुमाऊँ मंडल से भी कही कही हल्की बर्फबारी की खबर है ।
रात को देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गयी है ।
बताते चलें कि इस साल नवंबर अंतिम सप्ताह तक भी उत्तराखंड में शीतलहर शुरू नहीं हुई थी मैदानी भागों में तो लोग दोपहर के समय धूप से परेशान थे ।लेकिन नवंबर अंतिम सप्ताह से हल्की फुल्की ठंड के साथ सर्दियों के मौसम की शुरुआत हुई, वहीं अचानक इस बर्फबारी से जहां पर्यटक खुश है वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी है ।मैदानी भागों में खुश्क हवाओं से वायरल फीवर, सुखी खांशी जैसे बीमारियां बहुत बढ़ रही थी जो की हल्की बूंदाबांदी के साथ कम होगी ।
Post Views: 5
Post navigation
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…