पर्वतीय जिलों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी; यातायात भी बाधित – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड मौसम अपडेट : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में उतार-चढ़ाव
रविवार को मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है, जबकि 25 से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
चमोली में बर्फबारी और ओलावृष्टि
रविवार को चमोली जनपद में मौसम ने करवट ली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, कालीमाटी, नंदा घुंघटी, नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं ज्योतिर्मठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर और नंदप्रयाग समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।
बदरीनाथ हाईवे पर गिरा चीड़ का पेड़
रविवार शाम करीब चार बजे बिरही के पास आंधी-तूफान के कारण बदरीनाथ हाईवे पर चीड़ के दो पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
निजमुला घाटी से लौट रहे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी जाम में फंसे रहे। बाद में विधायक समेत अन्य लोगों ने मिलकर पेड़ों के अवशेष हटाए, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरे, उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां सड़क पर आ गिरीं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने हटाया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago