उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश होगी
देहरादून: उत्तराखंड में परसों यानी 23 अक्टूबर से मौसम फिर करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 21 और कल 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा. परसों 23 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलेगा.
23 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर यानी पूरे चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा. पूर्वानुमान के अनुसार 23 अक्टूबर को राज्य के गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होगी. इन जिलों में 3500 मीटर और इससे ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर बर्फबारी भी होगी. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
24 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश: शनिवार 24 अक्टूबर को मौसम का बिगड़ा मूड थोड़ा और विस्तार लेगा. इन दिन गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. 3500 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी. इस दौरान बिजली चमकेगी तो बादल भी जोर से गरजेंगे. शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
25 अक्टूबर के मौसम का हाल: रविवार 25 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. 3500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
नए हफ्ते की शुरुआत बारिश से होगी: नए हफ्ते यानी सोमवार 26 अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश से ही होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी. बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा.
उत्तराखंड में बढ़ने लगी सर्दी: उत्तराखंड में सर्दियों की शुरुआत अक्टूबर के अंत से नवंबर के मध्य तक हो जाती है. अक्टूबर में ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की ठंड और बर्फबारी शुरू हो जाती है, जबकि नवंबर के मध्य से पूरे राज्य में ठंड बढ़ने लगती है और दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ती है.


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

6 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

28 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

56 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 hour ago