उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 1 जुलाई तक बारिश का दौर; जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड मौसम: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं 29 और 30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक राज्य के अधिकांश पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
देहरादून में धूप के बाद हुई बारिश
शुक्रवार को देहरादून में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बंजारावाला, हरिद्वार बाईपास, लाडपुर और रायपुर रोड समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम फिर साफ हो गया।
मानसून से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया गया तीन महीने का राशन
मानसून के दौरान संभावित सड़क बाधाओं को देखते हुए नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तीन महीने का राशन पहले ही पहुंचा दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ओखलकांडा, सरना, बेतालघाट और मझेड़ा स्थित गोदामों में जुलाई, अगस्त और सितंबर का गेहूं और चावल का पर्याप्त भंडारण कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि 1 जुलाई से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से तीन महीने का राशन वितरित किया जाएगा.

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नानकमत्ता में मुख्यमंत्री धामी ने झाड़ू थामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान –

देहरादून/नानकमत्ता,। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता…

42 minutes ago

“Ensure disposal of mutation cases within stipulated time limit: Revenue Secretary

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Commissioner and Secretary,…

12 hours ago

Military Nursing Service celebrates 101st Raising Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: The Military Nursing Service celebrated its 101st Raising…

12 hours ago

École Globale’s Vanya Tyagi & Ashmin Charaniya win Basketball Honours

my uttarakhand news BureauDehradun, 2 Oct: École Globale International Girls’ School, Dehradun, hosted the 4th…

13 hours ago

TEDxDIS Riverside Youth 2026: Gen Z Redefining Tomorrow

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: Doon International School Riverside Campus hosted the fourth…

13 hours ago