उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, सात जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी
देहरादून, 5 अक्टूबर। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
इसके अलावा 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Post Views: 1
Post navigation
नई दिल्ली; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर सियासी खींचतान तेज हो गई…
बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…
डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक पिथौरागढ़। आदि…
देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बीच पटेलनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई…
नई दिल्ली; फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इसे थियेटर्स…
देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में सेवा…