Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 19 मई से 6 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट – Uttarakhand

Weather will change again in Uttarakhand, alert of rain and hailstorm in 6 districts from May 19इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मैदानी शहरों में तपती गर्मी के बीच लोगों को बरसात के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड के कई जिलों में 19 मई से बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।बरसात होने के बाद लोगों दिन और रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज और मैदानी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, वर्षा के तेज दौर एवं 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं नैनीताल में कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि, 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, हरिद्वार एवं यूएसनगर में कहीं-कहीं बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मैदानी शहरों में रात में भी बढ़ा तापमानमैदानी इलाकों में दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दून में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब 20 डिग्री के आसपास था। पंतनगर में सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, अधिकतम तापमान दून में 35.5, पंतनगर में 33.5, मुक्तेश्वर में 23.2, नई टिहरी में 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

9 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

30 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago