उत्तराखंड में आज करवट बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से शुष्क मौसम के बाद आज प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप और गर्मी के बावजूद सुबह और शाम ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर काफी बढ़ गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंचने से जलस्रोत जमने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा और शुष्क मौसम का दौर समाप्त होगा।
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार, 28 अक्टूबर को उत्तराखंड के छह जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। देहरादून समेत कई जगहों पर दिन भर हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…